आज का यह पोस्ट है कि कैसे सर्वे साइट से घर बैठे कमाई करे।
आज के समय एक्स्ट्रा पॉकेट मनी का होना बहुत आवश्यक है, बढ़ती महँगाई के वजह से किसी एक सोर्स से अपनी जरुरतों को पूरा करना पाना बहुत मुश्किल है।
खासकर पढने वाले स्टूडेंट के लिए जिनके पास कमाई का इतना छोटा जरिया भी नहीं होता है, कि वह अपना स्मार्टफोन का इन्टरनेट पैक रिचार्ज कर सके।
ऐसे में आपका इस तरह के प्रॉब्लम को इन्टरनेट के द्वारा ही सोल्व किया जा सकता है।
अगर आपका समझने लायक भाषा सही है हिंदी या अंग्रेजी में, तो आप आसानी से महीने में हजार-दो हजार कमा सकते है और अपने इन्टरनेट पैक के अलावा भी दुसरे महत्वपूर्ण चीजो पर खर्च कर सकते है।
यहाँ बात कर रहा हूँ, उन वेबसाइटों के बारे में जहाँ से आप हर दिन कुछ घंटे समय देकर छोटा-छोटा सर्वे कर सकते है, और हर सर्वे को पूरा करने के बाद आपको कुछ निश्चित राशि या पॉइंट्स मिलते है।
जिसे आप कुछ समय बाद अपने ऑनलाइन वॉलेट जैसे अमेज़न पे, फ्लिप्कार्ट, पेपाल या सीधे अपने बैंक अकाउंट में पा सकते है।
किसी भी सर्वे को पूरा करने के लिए कुछ बातों पर बहुत जल्दी ध्यान देना पड़ता है।
- समय: किसी भी साईट में सर्वे का एक फिक्स्ड सीट्स होता है, मतलब इसमें फिक्स रहता है कि कितने आदमी के लिए सर्वे उपलब्ध करना है, यही वजह है कि कोई भी नया सर्वे का सीट बहुत जल्दी फुल हो जाता है।
इसके लिए आपको हमेशा तैयार रहना होगा, जैसे ही कोई नया सर्वे आपको दिखता है, उसे तुरंत स्टार्ट करना है, किसी और पर्सन से पहले।
साथ सर्वे करने के दौरान आने वाले सवालों को बहुत ध्यान से समय देकर पढने होता है और जवाब भी समय लेकर देना होता है।
जल्दबाजी करने के वजह से आप सर्वे से डिसक्वालिफाइड हो सकते है और हो सकता है आगे चलकर आपको इनविटेशन आना बंद हो जाए या फिर कम हो जाए।
- प्रोफाइल: किसी भी सर्वे साईट को खोलने के बाद आपको एक प्रोफाइल पेज को पूरा करना होता है, जिसमे आप बहुत सारे इनफार्मेशन भरते है, जो आपका जमीन, आमदनी, नौकरी, घेरुलू उपकरण से जुड़ा होता है।
- इस तरह के प्रोफाइल पेज को बहुत ध्यान से ईमानदारी पूर्वक भरना चाहिए, क्योंकि इसी के आधार पर किसी सर्वे के लिए आपको invite किया जाता है और सर्वे को क्वालिफाइड कर पाते है। गलत इनफार्मेशन डाल कर प्रोफाइल को पूरा करने के वजह से आपके के लिए सर्वे इनविटेशन आना बंद हो जाता है। और समय-समय पर अपने प्रोफाइल को अपडेट करते रहने चाहिए।जैसे अगर आप किसी और शहर में है, तो उस जगह का पिन कोड जरुर अपडेट कर, इससे आपके क्वालीफाई होने के चांसेस बढ़ जाते है।
- भाषा: सर्वे को स्टार्ट करने के लिए आपका भाषा ज्ञान अच्छा होना चाहिए, मसलन आपका हिंदी सही है, पर अंग्रेजी कमजोर है, तो सर्वे हमेशा हिंदी में ही करे, दिखावे के लिए इंग्लिश के इस्तेमाल से सर्वे के दौरान फंस सकते है और आपको क्वेश्चन बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। तो शुरुआत में ही फैसला कर ले कि आपका किस लैंग्वेज में क्वेश्चन-आंसर शुरू करना है।
Table of Contents
Valued Opinions
मेरे हिसाब के जितना इस सर्वे साईट से अकेले कमाया है, उतना सभी साईटों को मिलाकर भी नहीं कमाया है। हालाँकि यहाँ पर ज्यादा सर्वे नहीं मिलता है दिनभर, खासकर रविवार के दिन तो एक भी सर्वे नहीं मिल पाता है।
बाकि दिन आपको पांच-छह बार सर्वे के लिए invite किया जाता है। एक सर्वेस को पूरा करने के लिए कितना आपको मिलेगा यह देने वाले कंपनी और टाइम पर निर्भर करता है।
मसलन अगर टाइम 5 मिनट है, तो आपको 15 रूपये मिलते है और 20 मिनट का होने पर आपको 45-60 रूपये तक मिल जाते है।
Pros
- सर्वे रिवॉर्ड 0 रूपये से लेकर 150 रूपये तक हो सकता है।
- किसी और साईट के तुलना में इसमें क्वालिफाइड करना आसान है और रिवॉर्ड भी ज्यादा मिलता है।
- क्वेश्चन बहुत समझने लायक होते है, ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक, ग्रोसरी से जुड़े सर्वे ही आते है, जिस वजह से क्वालिफाइड करना आसान हो जाता है।
- यह साईट सिर्फ करने के लिए ही है, इस वजह से बाकि और चीजो पर आपका ध्यान नहीं जाता है, जिस वजह से आप ज्यादा सर्वे कैप्चर कर पाते है, यह इसका बहुत बड़ा स्ट्रोंग पॉइंट है।
Cons
- यहाँ आपको सर्वे के अलावा कुछ नहीं मिलता है, इस वजह से यह ज्यादा देर तक टिका रहना मुश्किल है।
- कई बार सर्वे दिखाता तो है, पर स्टार्ट नहीं होता है और यह समस्या कई दिनों तक बनी रह जाती है।
- बार-बार प्रोफाइल्स को चेक करना और अपडेट भी करना होता है।
- कई बार सर्वे पूरा करने के बाद भी आप लास्ट में फंस जाते है और आपको रिवॉर्ड नहीं मिलता है।
- क्वेश्चन देने का कोई फिक्स्ड टाइम नहीं होता है, यह कभी भी आ जाता है। मसलन रात के 2 बजे।
Payment Method: Amazon Pay, FlipKart, Charity
Ysense
इस साईट पर बहुत से तरीके से अर्निंग कर सकते है, मसलन सर्वे, मिनी जॉब्स, गेम्स, और रेफेर्स करके अपने आमदनी को आसानी से बढ़ा सकते है।
इस साईट के बारे में मेरा अनुभव लगभग ठीक-ठाक ही रहा। इस साईट में आपको एक ब्लॉग सेक्शन भी मिलेगा, जहाँ पोस्ट के माध्यम से इस साईट से कैसे अर्निंग करे इसके बारे में सटीक जानकारी आपको मिल जाएगा।
Pros
- कमाई करने के लिए बहुत सारे तरीके के होने के वजह से आप यहाँ ज्यादा कमा सकते है और यहाँ आपका मन भी ज्यादा लगा रह सकता है।
- यहाँ पर कमाई का सबसे अच्छा सोर्स है सर्वे और मिनी जॉब्स।
- रेफेरल सिस्टम होने के वजह से 40% कमीशन आपको मिलता है, अगर आपके रेफेरल ने $5 कमाया है, तो आपको कमीशन $2 मिलेगा और sign up बोनस इंडिया में $0.10 है।
Cons
- पहले इस साईट में सर्वे बहुत मिलता था, पर अब सर्वे मिलने बहुत कम हो गया है।
- ज्यादातर आप सर्वे क्वालिफाइड नहीं कर पाते है, क्योंकि क्वेश्चन बीच में ही कई बार बंद हो जाते है।
- इसी तरह का हाल मिनी जॉब्स का है, इसके क्वेश्चन बहुत टफ होते है और हर समय आप कैप्चर भी नहीं कर पाते है।
- जब आपके अकाउंट में $10 होते है, तब ही आप बाहर कर पाते है।
Payment Method: Payoneer, PayPal, Skrill, Tango Card
Neobux
सर्वे करने के लिए ये साईट भी बेहतर है, इसमें सर्वे के अलावा आप एड्स, मिनी जॉब्स, गेम्स या कोई एप्प्स इंस्टाल करके या वेबसाइट रजिस्टर करके कमाई कर सकते है।
इसके अलावा इसमें एक ख़ास कमाई करने का फीचर दिया गया है, जो अमूमन किसी और साईट में नहीं मिलता है। इसमें आप कार्ड से पेमेंट करके रेंटल खरीद सकते है।
दरअसल जब आप किसी को रेंट पर खरीदते है, तो वह ऑरेंज कलर के एड्स पर क्लिक करता है और इसका कमीशन आपको मिलता है।
इसमें आपका कितना कमाई होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना रेफेरल रेंट पर लेते है।
Pros
- किसी और साईट के तुलना में यहाँ आपको पर सर्वे पर हाई पेआउट ($5) तक मिलता है।
- यहाँ पर बहुत से तरीके से आप सर्वे कर सकते है, यहीं वजह है कि कोई-न-कोई सर्वे हमेशा मौजूद रहता है।
- यहाँ पर शायद ही कोई टेक्निकल प्रॉब्लम फेस होता है।
- साईट सिक्यूरिटी बहुत अच्छा है, आप प्राइमरी और सेकेंडरी पासवर्ड का इस्तेमाल कर लोगिन प्रक्रिया में भाग ले सकते है, साथ ही यहाँ पर लास्ट बार कब लॉग इन असफल हुआ है, इसका भी टाइम लिखा होता है।
- इसमें क्रोम एक्सटेंशन दिया गया है, जिसमे क्रोम ब्राउज़र में इनस्टॉल कर सकते है और यह आप समय-समय पर नोटिफाई करते रहेगा, जब भी कोई नया मिनी जॉब्स या सर्वे जोड़ा जाता है।
Cons
- मोबाइल फ्रेंडली न होने के वजह से इसे डेस्कटॉप/लैपटॉप में आसानी से इस्तेमाल कर सकते है, पर मोबाइल पर थोडा कठिन है।
- एड्स को सिर्फ किसी कंप्यूटर पर ही देख सकते है, मोबाइल पर यह काम नहीं करता है।
- एक समय पर आप एक ही अकाउंट इस्तेमाल कर सकते है, एक से ज्यादा अकाउंट लॉग इन करने पर दोनों बैन कर दिए जाएगा।
- रेंट पर लिए गए रेंटल से कमाई काफी मुश्किल है, क्योंकि जब तक वह क्लिक नहीं करेगा, तब तक आपको कमीशन नहीं मिलेगा।
Payment Method: PayPal, Skrill
Swagbucks
यह साईट भी बहुत अच्छा है सर्वे करके कमाई करने के लिए, इसमें बहुत से तरीके है जिससे आप किसी और साईट के तुलना में अच्छा कमाई कर सकते है।
इसमें आप सर्वे, गेम्स, पोल्स, वेब ब्राउज़िंग, एप्प इंस्टालेशन करके SB (SwagBuck) मिलता है और जब ये निश्चित संख्या तक पहुँचता है, तो इसे निकाल सकते है।
यहाँ पर 100SB=$1 होता है। इस प्रकार जब आपके अकाउंट में 1000SB जमा हो जाते है, अथार्त $10 तो इसे PayPal के द्वारा अपने अकाउंट में निकाल सकते है।
Pros
- इंडिया का यह पहला साईट है, जो वेब ब्राउज़िंग करने पर पेमेंट करता है, वरना Qmee भी है, पर यहाँ काम नहीं करता है।
- यहाँ पर आपको हर दिन एक दो swag code मिलता है, जिसे रिडीम (redeem) करके SB कलेक्ट कर सकते है। यह कोड आपको इसके ब्लॉग पेज, सोशल पेज में मिल सकता है।
- सर्वे करने के लिए एंड्राइड एप्प SB Answer दिया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
Cons
- वेब ब्राउज़िंग पेआउट बहुत कम है, जब तक आप 5-10 मिनट लगातर नेट सर्फिंग नहीं करते है, तब तक आपको 1 SB नहीं मिलता है। इस पर $1 के लिए आपको 500 मिनट= 8.3 घंटा नेट सर्फिंग करने होगा।
- अगर आपको इस साईट से ज्यादा कमाई करना है, मसलन 1000 SB या 2000 SB तो आपको किसी वेबसाइट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जैसे VPN का और इनके लिए आपको कोई महँगा प्लान लेना होगा।
- यहाँ पर swag code खोजना बहुत मुश्किल है , ताकि उसे रिडिम किया जा सके।
Payment Method: Flipkart, PayPal, Charity
Life Point Panel
ये सर्वे साईट वर्ल्डवाइड उपलब्ध है और कोई भी जिसके पास मोबाइल या कंप्यूटर है, वह इसके ऑफिसियल साईट पर जाकर रजिस्टर करके सर्वे कर सकता है।
इस साईट का पहले नाम Global Test Market था और इसकी स्थापना 2016 में हुआ है।
पहली जब आप इस साईट को रजिस्टर करते है, तब बोनस के रूप में 10 पॉइंट्स दिया जाता है।
Pros
- यह एक लीगल साईट है, जहाँ पर सही में सर्वे पूरा करने पर रिवॉर्ड दिया जाता है।
- इसके कम्पनी का स्थापना 1946 में हुआ है और सर्वे साईट 2016 में लॉन्च हुआ है।
- Paypal पेमेंट ऑप्शन के वजह से रिवॉर्ड डायरेक्ट अपने बैंक अकाउंट में पा सकते है।
- इसके सोशल मीडिया प्रोफाइल में एक giveway code मिलता है, जिसे रिडीम करने पर इसके अकाउंट पेज में पॉइंट्स जुड़ता है।
Cons
- किसी और सर्वे साईट के तुलना में यहाँ क्वेश्चन बहुत कम उपलब्ध रहता है।
- Neobux और Valued के तुलना में यहाँ क्वेश्चन अमाउंट बहुत कम मिलता है।
- सर्वे को क्वालीफाई करना थोड़ा मुश्किल है Valued के तुलना में।
Know About
Founded Year: 2016
Headquarters: Hamilton, Canada
Full Address: At Lower Level, 175 Longwood Road S Suite B21, Hamilton, Canada
Payment: PayPal, Amazon Pay, Charity Donations
Minimum Payout: 550 Points ($5)
Last Points
तो ये सब था उन वेबसाईट के बारे में, जहां से आप अच्छी कमाई कर सकते है।
लेकिन यहां आपको हमेशा एक्टिव और इंगेज रहना होगा, तभी आप ज्यादातर सर्वे को क्वालीफाई कर पाएंगे।
इन सब के अलावा भी बहुत से साइट है, जिसे आप अपने कमाई के स्रोत के रूप में खोल सकते है।

मुझे हमेशा से लिखना और पढ़ना पसंद है और इसी वजह से इस ब्लॉग को बनाया है। यहाँ पर मैं ब्लॉगिंग और मनी मेकिंग जैसे टॉपिक पर लगातार बेहतरीन पोस्ट लिखता हूं।