
आपने खुद का पहला ब्लॉग शुरू कर दिया है और उसने कन्टेंट भी डालना शुरू कर दिया है।
और अब इंतजार कर रहे है ट्रैफिक बढ़ने का क्योंकि इसके बिना ना तो आप सेल्स बढ़ा सकते है और किसी तरह का रेवेन्यू।
तो जाहिर है ब्लॉग कंटेंट को एक प्रोफेशनल्स तरीके से लिखना होगा और इसे प्रोमोट भी।
और इसके लिए आपको चाहिए रिसोर्सेस।
रिसोर्स से मेरा मलतब है, गाइड जिसे फॉलो करते हुए आप वह अचीव कर पाएंगे, जिसके लिए मेहनत किया जा रहा है।
यह गाइड किसी भी रूप में हो सकता है। मसलन ई-बुक, हार्ड कॉपी बुक, वीडियो, ऑडियो, ऐप्स और पता नहीं क्या-क्या, जिससे आप सीखने का प्रयास करते है।
तो यहाँ में कुछ रिसोर्स के बारे में बात कर रहा हूँ , जो आपको बेहतर पोस्ट लिखने में मदद करेगा।
यह रिसोर्स अँग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषा में है, फिर भी अगर आप चाहे, तो गूगल या बिंग ट्रांसलेटर के मदद से कन्वर्ट करके पढ़ सकते है।
Table of Contents
1. Google Web Master

अगर आप सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के बारे में जानना चाहते है, तो गूगल के ऑफिसियल रिसोर्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।
सबसे बड़ी बात अगर आप हिंदी भाषा में SEO के बारे में जानना चाहते है, तो गूगल वेब मास्टर ब्लॉग ही बेहतर होगा।
यहां पर सर्च इंजन (गूगल) के सारे गाइडलाइन के बारे में सही तरीके से जान पाएंगे और सही तरीके से अप्लाई भी।
लेकिन ट्रांसलेटेड होने के वजह से इसे समझने में कुछ परेशानी आपको उठाना पढ़ सकता है, ओवरऑल अगर आपका हिन्दी भाषाई पकड़ काफी अच्छा है, तो यह बेहतर होगा।
इसके अलावा यहां से गूगल के दूसरे सोर्स यूट्यूब वीडियो, टि्वटर पेज के जरिए भी गूगल एक्सपर्ट से जुड़ कर अपने सवाल का जवाब भी पा सकते है।
DA: 95
PA: 74
2. Moz

बहुत से सियो ब्लॉगर, इस साइट के बारे में जरुर जानते होंगे।
यह एक इंग्लिश साइट है, जो आपको कीवर्ड रिसर्च, कन्टेंट खोजना, बैकलिंक देखना जैसे कामो के लिए ट्रायल और प्रीमियम प्लान पर टूल प्रोवाइड कराती है।
आपको मालूम होना चाहिए कि इसी ने डोमेन और पेज ऑथोरिटी जैसे मीट्रिक बनाए है, जिससे किसी साइट का रेपुटेशन कैलकुलेट किया जाता है।
इसके अलावा यहां पर SEO के बारे में भी लेटेस्ट और डिस्क्रिप्टिव गाइड पढ़ सकते है। इसके अलावा इसके ऑफिसियल ब्लॉग पर आप वीडियो कोर्स के जरिए भी ट्रेनिंग ले सकते है।
ओवरऑल इंग्लिश भाषा में यह बेहतरीन गाइड उपलब्ध कराता है।
DA: 71
PA: 69
3. Ahrefs

यह भी आपको मोज साइट के तरह सियो सर्विस जैसे: कीवर्डस रिसर्च, बैकलिंक चैकिंग, कंटेंट एक्सप्लोर जैसे कामों के लिए आपको फ्री, ट्रायल और प्रीमियम सर्विस देता है।
अगर आपको इसके ट्रायल देखना है कि यह आपके लिए सही है या नहीं, तो $7 देकर आप 7 दिन तक इसका ट्रायल देख सकते है।
सबसे पड़ी बात यहां पर कीवर्ड से जुड़े सारे इंफॉर्मेशन जैसे: वॉल्यूम, कॉम्पटीशन, डिफिकल्टी, लोकेशन, सीपीसी सभी दिखाया जाता है और सभी तरह के इंफॉर्मेशन रेगुलर अपडेट भी किया जाता है, ताकि आपको रियल टाइम फायदा मिल सके।
इसके अलावा आप अपने कॉम्पटीटर पर भी साइट के जरिए नजर रख सकते है, कि वह कौन से कीवर्ड से रैंक कर रहा है।
इसके अलावा आप यहां SEO और Tech दोनों से संबंधित टॉपिक्स पर इंफॉर्मेटिक्स गाइड, एक्सपर्ट के द्वारा पढ़ सकते है।
इसके अलावा यहां पर सबसे पहले इंटरनल और एक्सटर्नल बैकलिंक के बारे में जान सकते है।
DA: 78
PA: 69
4. Semrush

Semrush भी Ahrefs और MOZ का बहुत बड़ा कॉम्पटीटर है।
इसमें भी आप कीवर्ड रिसर्च, कंटेंट एक्सप्लोर, कीवर्ड पोजिशन जैसे काम कर सकते है।
इसके अलावा इसके ऑफिसियल ब्लॉग के जरिए आप बेहतर तरीके से ऑनलाइन मार्केटिंग और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के बारे में जान सकते है।
इसके अलावा यह लिंक्डइन जैसे सोशल साइट में भी बेहतर seo और इंटरनेट मार्केटिंग जैसे टॉपिक्स पर बेस्ड हाई क्वॉलिटी इन्फोग्रफिक्स शेयर करता है।
इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल, ट्विटर जैसे सोशल साइट पर भी फॉलो कर सकते है।
हाल ही में, मैंने इस पर एकेडमी पेज के द्वारा SEO Fundamental पर टेस्ट पूरा किया है और इसके बदले एक सर्टिफिकेट भी दिया गया है, जिसे मैंने लिंक्डइन साइट पर शेयर भी किया है।
ओवरऑल यह बेहतर साइट है Seo के बारे में जानने के लिए और टेस्ट देकर सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराता है।
DA: 87
PA: 64
5. Backlinko

अगर आपको real और actionable गाइड की।जरूरत है, तो backlinko साइट आपके लिए बेहतर रहेगा।
हर महीने यह लगभग 2 पोस्ट पब्लिश करता है और इसका लेंथ अमूमन 3k से ज्यादा रहता है।
सबसे बड़ी बात इसके पोस्ट का कंटेंट इमेजेज, स्क्रीनशॉट्स, इन्फोग्राफिक्स से भरा होता है, जिसके वजह से पोस्ट जानकारी से भरा होता है।
इसके अलावा कुछ पोस्ट को पढ़ने के लिए आपको इसका ब्लॉग सब्सक्राइब करना होगा, इसके बाद ही वह पोस्ट अनलॉक होता है।
इसका ज्यादातर पोस्ट Seo, इंटरनेट मार्केटिंग से जुड़ा होता है।
इसके ब्लॉग को में लगभग 2 सालों से बढ़ रहा हूँ।
DA: 63
PA: 62
6. Mangools

वैसे seo सीखने और अप्लाई करने के लिए यह बहुत अच्छा साइट है। यहां पर पोस्ट रेगुलर पब्लिश नहीं होता है, पर कई मौकों पर इसे अपडेट जरुर किया जाता है।
इस साइट पर सबसे अच्छा मुझे Seo बेसिक, ऑन पेज seo, ऑफ पेज seo, कीवर्ड रिसर्च के बारे में पढ़ना बहुत पसंद है।
इस टॉपिक पर इसमें आपको पढ़ने में बहुत मजा आता है और बहुत कुछ सीखने भी मिलता है क्योंकि यह अल्टीमेट गाइड है।
इसके अलावा यहां पर वर्डप्रेस पर तो 54 मिनट का गाइड भी पब्लिश किया गया है और इस पोस्ट पर वर्डप्रेस के बारे में स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दिया गया है।
इसके अलावा यहां पर साइट ऑडिटिंग, कीवर्ड रिसर्च जैसे टूल्स भी दिए गए है, जो किसी भी के लिए बहुत फायदेमंद है।
ओवरऑल seo सीखने के लिए और भी तरह के साइट ऑडिटिंग के लिए यह बेहतर गाइड्स और साइट है।
DA: 42
PA: 50
7. NeilPatel

नेलपटेल बहुत ही पुराना Seo एक्सपर्ट है और सालों से इसी नाम के साइट पर बेहतरीन पोस्ट पब्लिश और अपडेट किया जाता है।
इसके अलावा यह यूट्यूब पर भी आपको वेबसाइट को इंप्रूव करने के लिए अच्छा वीडियो अपलोड करता है।
इसमें आप चाहे तो हर दिन तीन साइट या कीवर्ड चेक कर सकते है और इसका इंटरफेस भी बढ़िया है।
मैं इसके ब्लॉग को दो सालों से पढ़ रहा हूँ।
यहां पर Seo, Internet Marketing, Money Making जैसे टॉपिक्स पर बेहतरीन गाइड उपलब्ध है।
इस Seo जैसे टॉपिक से जुड़े जो भी बाते आपके मन में आता है, उसपर आपको यहां पोस्ट मिल जाएगा।
अमूमन यहां पर आपको सभी पोस्ट लगभग 3k से ज्यादा का होता है और कई पोस्ट को 5k-6k जैसे लेंथ को भी पार कर जाता है।
कुल मिलकर यह बढ़िया साइट से ब्लॉगिंग सीखने के लिए और साइट ऑडिट करने के लिए।
DA: 86
PA: 66
8. ReliableSoft

इस साइट पर भी आपको Seo के बारे में अच्छा जानकारी पा सकते है।
यहां पर आपके लिए ऐक्शनाबल अल्टीमेट गाइड पब्लिश किया जाता है, जो किसी भी beginners के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, अगर इसे ठीक से फॉलो किया जाए।
अगर आपको मोबाईल पर परफेक्ट फ़ॉन्ट पर ब्लॉगिंग जैसे टॉपिक पर कोई जानकारी चाहिए, तो यह अच्छा रहेगा।
ओवरऑल इस साइट को भी मैं कई सालों से पढ़ रहा हूँ और वाकई में बहुत मजा आता है, पढ़ने में।
DA: 51
PA: 43
9. Search Engine Journal

SEO के बारे में जानने के लिए यह साइट भी बहुत अच्छा है। यहां पर हर दिन लगभग 3-4 पोस्ट पब्लिश होता रहता है।
यह बहुत पुराना साइट है और इसमें एक ही टॉपिक्स पर बहुत से informative पोस्ट पब्लिश किया जाता है और सच में सभी पोस्ट बेहतरीन होता है।
इसका बड़ा बड़ा फ़ॉन्ट साइट मुझे पसंद नहीं आता है, इसी लिए मैं इसके फ़ॉन्ट को एडिट करके पढ़ना पसंद करता हूँ।
ओवरऑल आपको मोबाईल पर बेहतरीन टेक्नॉलाजी, Seo, मार्केटिंग के बारे में जानकारी देता है, जो किसी के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
DA: 92
PA: 64
10. Search Engine Land

इस पर भी बेहतरीन पोस्ट टेक्नोलॉजी, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन पर पब्लिश किया जाता है।
अगर आपको भी से के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए, तो इस साइट को बेझिझक विजिट कर सकते है और मेरा यकीन मानिए यह प्लेस आपको बहुत फायदा पहुंचा सकता है।
इसके ब्लॉग पेज पर गूगल अपडेट जैसे इंपॉर्टेंट न्यूज को भी तुरन्त पब्लिश किया जाता है, ताकि आप इन सब से रेगुलर अपडेट रह सके।
DA: 91
PA: 70
Bonus
इसके अलावा मैं आपके लिए कुछ और बहुत जरूरी साइट के बारे में बताने जा रहा हूँ, जो नीचे दिया जा रहा है।
Optinmonster
इसके बारे में बताना जरूरी था, पर टॉप 10 में जगह नहीं होने के वजह से इसे यहां बता रहा हूँ।
Optinmonster साईट के द्वारा आप वेबसाइट के लिए ईमेल लिस्ट बना सकते है।
इसके लिए वर्डप्रेस प्लगइन इनस्टॉल करना होगा, फिर इस साइट का गाइडलाइन को फ़ॉलो करते हुए आप लैंडिंग पेज बनाकर विजिटर को साइट पर ड्राइव कर सकते है।
लेकिन इस ब्लॉग पेज पर आप बेहतर seo के बारे में जान सकते है।
वैसे इस पर आप ज्यादातर ईमेल लिस्ट बनाने और विजिटर एंगेज करने जैसे पोस्ट कि भरमार है, लेकिन seo और इसके महत्वपूर्ण फैक्टर के बारे में भी भरमार पोस्ट मौजूद है।
यहां आपको सभी पोस्ट हाई क्वॉलिटी और अच्छे लंबाई में मिल जाया करेगा, जो आपको लियरनिंग जर्नी में बहुत फायदा पहुंचा सकता है।
अगर आप वाकई ब्लॉग को इंप्रूव करने के लिए इच्छुक है, तो इस ब्लॉग को विजिट करना ना भूले।
DA: 66
PA: 61
Crazyegg
इस साइट पर आप ना सिर्फ seo के बारे में जान सकते है, बल्कि यहां पर मार्केटिंग, एनालिस्ट, यूजर एक्सपीरिएंस, कॉपीराइटिंग, डिजाइन, टेस्टिंग जैसे महत्वपूर्ण फैक्टर्स के बारे में भी सही तरीके से जान सकते है।
अगर आप प्रोफेशनल वेबसाइट चलाते है, तो इसे इंप्रूव करने के लिए इस साइट का प्रीमियम प्लान ले सकते है।
इसके अलावा इसपर केस स्टडीज भी समय समय पर पब्लिश किया जाता है, जो सीरियस ब्लॉगर के लिए मददगार साबित हो सकता है।
यह साइट भी NeilPatel के द्वारा बनाया और मैनेज किया जाता है, जिसके बारे में टॉप10 वाले लिस्ट में बताया है।
DA: 82
PA: 61
Wpbeginner
यह साइट 2006 से काम कर रहा है और मेरा यकीन मानिए ब्लॉगिंग के बारे में जानने के लिए यह बढ़िया साइट है।
अगर आप वर्डप्रेस जैसे सीएमएस (कन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम) का इस्तेमाल कर रहे है, तो यहां पर आप छोटे से बड़े इंफॉर्मेशन के बारे में जान सकते है।
मसलन अगर आप अपने पोस्ट में ऑथर बॉक्स लगाना हो या वर्डप्रेस के किसी एरर का सॉल्यूशन चाहिए, तो आप बेझिझक इस साइट को विजिट कर सकते है।
मैं भी इसे लगभग दो सालों से पढ़ रहा हूँ और बहुत कुछ सीखने को मिला भी है।
DA: 76
PA: 57
QuickSprout
यह साइट भी Neilpatel के द्वारा ही मैनेज्ड किया जाता है।
इस ब्लॉग पर लगभग हर तरह के इंटरनेट मार्केटिंग से जुड़े टॉपिक्स को कवर किया गया है।
मार्केटिंग, बिजनेस स्टार्टअप, ब्लॉगिंग, टेस्टिंग और ना जाने किस किस विषय पर यहां आपको लम्बा और काफी यूजफुल पोस्ट मिल जाएगा।
सिम्पल थीम और बिना एड्स वाले इस साइट को भी विजिट करना का भूले।
DA: 68
DA: 57
Shoutmeloud
इस ब्लॉग के फाउंडर और एडिटर हर्ष अग्रवाल है, जो मोटिवेशनल स्पीकर और अच्छे ब्लॉगर है।
इनका Shoutmeloud नाम से ब्लॉग 2011 से चल रहा है। यहां पर आप ब्लॉगिंग और मनी मेकिंग जैसे टॉपिक पर काफी बेहतरीन पोस्ट पढ़ सकते है।
DA: 77
PA: 55
इसके अलावा आप सर्च इंजन वॉच, सर्च इंजन राउंडबल, Seopressor जैसे साइट को भी विजिट कर सकते है।
लेकिन अगर आप चाहते है कि Seo के बारे में हिन्दी भाषा में जाने, तो इसके आप ShoutmeHindi और InHindiHelp साइट को विजिट कर सकते है।
वैसे seo के बारे में मेरे इस ब्लॉग तो विजिट कर ही सकते है।
Kinsta
अगर आप किसी ऐसे ब्लॉग के बारे में जानना चाहते, जिसमे डिटेल्स गाइड पढ़ सके, तो आप Kinsta के ब्लॉग पेज को विजिट कर सकते है।
इसमें किसी भी पोस्ट को लिखते समय उसके इवेंट्स, फैक्ट्स को भी शामिल किया जाता है।
इसके पोस्ट के फ़ॉन्ट साइज़ छोटा, जरूरत के अनुसार फोटोज जोड़ा जाता है और लाईट कलर वाला फ़ॉन्ट इसे दूसरे ब्लॉग से बेहतर बनाता है।
DA: 68
PA: 59
Conclusions
तो आज के इस पोस्ट को लिखने का सबसे बड़ा कारण: SEO के बारे में सही तरीके से जान पाना आसान नहीं है और ना ही इसे एक दो साल में पूरी तरह से सीख सकते है।
क्योंकि यह फ्लेक्सिबल है और हर दिन गूगल जैसे सर्च इंजन के एल्गोरिथम में कुछ न कुछ अपडेट होते रहते है।
इसी वजह से एक ही रिसोर्स से आपका जरूरत पूरा नहीं हो सकता है और इसी वजह से मैंने आपको दस रिसोर्सेज और बोनस रिसोर्सेस के बारे में बताने का प्रयास किया है।
यहां पर जितने भी साइट के बारे में बताया है, वह इंटरनेट लीडिंग साइट है और कई सालों से लोगों का मदद करते आ रहा है।
वैसे मैं अब तक आपको जिस वेबसाइट के बारे में बताया है वो मेरा खुद का एक्सपीरिएंस है।
तो अगर आज के इस पोस्ट को आपने एंज्वॉय किया है, तो प्लीज मेरे ब्लॉग पर कमेंट्स करे, सोशल साइट पर शेयर करे।
और आपका बहुत मेहरबानी होगा, अगर सब्सक्राइब भी करेंगे।
अब अंत मैं इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद्।

मुझे हमेशा से लिखना और पढ़ना पसंद है और इसी वजह से इस ब्लॉग को बनाया है। यहाँ पर मैं ब्लॉगिंग और मनी मेकिंग जैसे टॉपिक पर लगातार बेहतरीन पोस्ट लिखता हूं।